#सच की पीड़ा #PAIN OF TRUTH
#तीन_तलाक_बनाम_देवदासी -------------------------------------- #देवदासी_की_व्यथा ... निर्वस्त्र करके 100 किलो का पुजारी, 11 साल की बच्ची के ऊपर चढ़ गया था, मैं सांस नहीं ले पा रही थी.... यूँ तो मुझे आप सब देवदासी के नाम से पुकारते हैं, जिसका अर्थ “देवता की दासी” यानी…..ईश्वर की सेवा करने वाली पत्नी होता है..!! पर यह सच से कोसों दूर है। कुछ ऐसे जैसे दिन में तपते सूरज के नीचे बिना किसी आश्रय के बैठ कर आँखों को भींच(जोर से बंद करना) कर ये मानना कि “मैं चाँदनी की शीतलता महसूस कर रही हूँ“ इस झूठ को जीते हुए मुझे 30 साल से अधिक हो गए हैं पर मेरे जीवन की वह आखिरी बदसूरत शाम मैं आज भी नहीं भूली हूँ। “आई!!! कोई आया है बाबा से मिलने” “अरे देवा!!!” माँ आने वाले के चरणों में लेट गई थी... “आपने क्यूँ कष्ट किया??? संदेसा भिजवा देते, हम तुरंत हाजिर हो जाते” तब तक बाबा भी आ गए थे। बाबा भी वही कह और कर रहे थेंं, जो माँ ने किया था। आने वाले ने एक नज़र मुझे देखा और बोले ”बहुत भाग्यशाली हो। बड़े महंत ने तुम्हारी दूसरी बेटी को भी ईश्वर की पत्नी बनाने का सौभाग्य तुम्हें दिया है” यह सुन कर मैं भी प्रसन्न हो गई...

jansatta 26.02.2015 sampadak page par.........20.02.2015 ka kc.tyagi ka kolam par feedback..........th.ashu sengar
ReplyDelete