'पीके' के पीछे क्या है ?
आशू सेंगर विश्वशांति में धर्म की विशेष भूमिका रही है। धर्म के नाम पर पूरी दुनिया में समय-समय पर 'कभी-कभार' अशांति भी हुई है ! लेकिन सवाल यह है कि क्या धर्म 'अशांति' का वास्तविक कारण रहा है? प्रथम विश्व युद्ध और दूसरा विश्व युद्ध जिसमें व्यापक धन और जन की हानि हुई थी, क्या धर्म के कारण मानवता का संहार हुआ था? पेशावर में जो बच्चे आतंकी हिंसा के शिकार हुए तालिबानी आतंकवादियों ने भी तो धर्म का ही लबादा ओढ़ रखा है ! इस्लामिक स्टेट के 'बगदादियों' का दानवी उधम भी तो धर्म के नाम पर ही है न? पर क्या धर्म के नाम पर जो कुकृत्य, हैवानियत को अंजाम दिया जाता है क्या वह धर्म है? पाखण्ड धर्म नहीं होता, चाहे किसी का भी हो। धर्म को लेकर लगातार चर्चा में आ रही बातें कभी धर्मांतरण तो कभी धर्म के नाम पर विवाद-दर-विवाद। पर, धर्म कोई ऐसी चीज नहीं, जिस पर एक लाइन में आप टिप्पणी कर फैसला दे दें। आमिर खान अभिनीत फिल्म पीके के सन्दर्भ में कहना है कि आप तीन घंटे की फिल्म में मनोरंजन और सन्देश देने के बहाने किसी धर्म को आहत करने का अधिकार नहीं रखते जनाब ! अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत...