Posts

Showing posts from July, 2020

दुर्दशा आज़ाद की आज़ादी बनाम कांग्रेस (चंद्रशेखर आज़ाद और उसके त्याग की सच्ची घटना मा की दुर्दशा)

Image
दुर्दशा चंद्रशेखर आजाद की आज़ाद और मां v/s कांग्रेस “ अरे बुढिया तू यहाँ न आया कर , तेरा बेटा तो चोर-डाकू था, इसलिए गोरों ने उसे मार दिया“  जंगल में लकड़ी बिन रही एक मैली सी धोती में लिपटी बुजुर्ग महिला से वहां खड़ें भील ने हंसते हुए कहा .  “ नही चंदू ने आजादी के लिए कुर्बानी दी हैं “ बुजुर्ग औरत ने गर्व से कहा। उस बुजुर्ग औरत का नाम #जगरानी_देवी था और इन्होने पांच बेटों को जन्म दिया था, जिसमे आखरी बेटा कुछ दिन पहले ही शहीद हुआ था। उस बेटे को ये माँ प्यार से  चंदू  कहती थी और दुनियां उसे “ आजाद “ जी हाँ ! #चंद्रशेखर_आजाद के नाम से जानती हैं। हिंदुस्तान आजाद हो चुका था , आजाद के मित्र #सदाशिव_राव  एक दिन आजाद के माँ-पिता जी की खोज करतें हुए उनके गाँव पहुंचे। आजादी तो मिल गयी थी लेकिन बहुत कुछ खत्म हो चुका था।  चंद्रशेखर आज़ाद की शहादत के कुछ वर्षों बाद उनके पिता जी की भी मृत्यु हो गयी थी।  आज़ाद के भाई की मृत्यु भी इससे पहले ही हो चुकी थी।  अत्यंत निर्धनावस्था में हुई उनके पिता की मृत्यु के पश्चात आज़ाद की निर्धन निराश्रित वृद्ध माताश्री उस ...

गिलोय अमृत रस है मान लो / Let's say Giloy is nectar juice

Image
गिलोय ही एक  ऐसी बेल है, जिसे आप सौ मर्ज की एक दवा कह सकते हैं। इसलिए इसे संस्कृत में अमृता ना म दिया गया है । *इसका वानस्पिक नाम( Botanical name) टीनोस्पोरा कॉर्डीफोलिया (tinospora cordifolia है।* इसके पत्ते पान के पत्ते जैसे दिखाई देते हैं और जिस पौधे पर यह चढ़ जाती है, उसे मरने नहीं देती। इसके बहुत सारे लाभ आयुर्वेद में बताए गए हैं, जो न केवल आपको सेहतमंद रखते हैं, बल्कि आपकी सुंदरता को भी निखारते हैं। आइए जानते हैं गिलोय के फायदे… *गिलोय बढ़ाती है रोग प्रतिरोधक क्षमता* गिलोय एक ऐसी बेल है, जो व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा कर उसे बीमारियों से दूर रखती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करते हैं। यह खून को साफ करती है, बैक्टीरिया से लड़ती है। लिवर और किडनी की अच्छी देखभाल भी गिलोय के बहुत सारे कामों में से एक है। ये दोनों ही अंग खून को साफ करने का काम करते हैं। *ठीक करती है बुखार* अगर किसी को बार-बार बुखार आता है तो उसे गिलोय का सेवन करना चाहिए। गिलोय हर तरह के बुखार से लडऩे में मदद करती...

#सच की पीड़ा #PAIN OF TRUTH

#तीन_तलाक_बनाम_देवदासी -------------------------------------- #देवदासी_की_व्यथा ... निर्वस्त्र करके 100 किलो का पुजारी, 11 साल की बच्ची के ऊपर चढ़ गया था, मैं सांस नहीं ले पा रही थी.... यूँ तो मुझे आप सब देवदासी के नाम से पुकारते हैं, जिसका अर्थ “देवता की दासी” यानी…..ईश्वर की सेवा करने वाली पत्नी होता है..!! पर यह सच से कोसों दूर है। कुछ ऐसे जैसे दिन में तपते सूरज के नीचे बिना किसी आश्रय के बैठ कर आँखों को भींच(जोर से बंद करना) कर ये मानना कि “मैं चाँदनी की शीतलता महसूस कर रही हूँ“ इस झूठ को जीते हुए मुझे 30 साल से अधिक हो गए हैं पर मेरे जीवन की वह आखिरी बदसूरत शाम मैं आज भी नहीं भूली हूँ। “आई!!! कोई आया है बाबा से मिलने” “अरे देवा!!!” माँ आने वाले के चरणों में लेट गई थी... “आपने क्यूँ कष्ट किया??? संदेसा भिजवा देते, हम तुरंत हाजिर हो जाते” तब तक बाबा भी आ गए थे। बाबा भी वही कह और कर रहे थेंं, जो माँ ने किया था। आने वाले ने एक नज़र मुझे देखा और बोले ”बहुत भाग्यशाली हो। बड़े महंत ने तुम्हारी दूसरी बेटी को भी ईश्वर की पत्नी बनाने का सौभाग्य तुम्हें दिया है” यह सुन कर मैं भी प्रसन्न हो गई...