जाए तो जाए कहा पॉलिटीकल विश्लेषण
जाएं तो जाएं कहां...
भाजपा की वैचारिक भूमि और राजनीतिक रणनीतियों को लेकर अन्दर ही नहीं, बाहर भी मंथन हो रहे हैं। भाजपा के अन्दर भी पीढ़ियों को लेकर वैचारिक टकराव हर समय में होते रहे हैं। जनसंघ से जनता पार्टी और फिर भाजपा बनने के सफर में बहुत कुछ आगे निकल चुका है। ताजा विवाद पी़डीपी और भाजपा के 'नापाक' सत्ता गठबंधन को लेकर है। अभी हाल ही में वरिष्ठ जदयू नेता के सी त्यागी ने एक लेख में 'भाजपा वैचारिक समर्पण की ओर' पर मंथन किया है।इससे क्या निष्कर्ष निकाला जाये कि यदि भाजपा अपनी वैचारिक पृष्ठभूमि में बदलाव लाना चाहती है तो भी विपक्षी इसे मुद्दा बनाते हैं और यदि भाजपा अपनी पुरानी पृष्ठिभूमि पर अडिग रहती है तो भी 'वैचारिक विरोध' होता है। भाजपा के लिए कोई भी फैसला लेना इतना घातक सिद्ध होता है यदि कोई राजनैतिक पार्टी समय-सन्दर्भ और परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक बस या स्वभावतः बदलना चाहती है तो हर्ज क्या है ?
धारा 370, अफस्पा कानून, समान नागरिक संहिता, अयोध्या आदि मुद्दे भाजपा को राजनीतिक रूप से अस्पृश्य बनाती रही हैं। लेकिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए ) सरकार में अटलजी के समय 24 दल सहभागी बने। घोर ''सेक्युलर'' समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव भी कई बार अलग-अलग बयानों में कह चुके हैं कि भाजपा यदि विवादास्पद मुद्दे छोड़ दे तो हमें भाजपा से परहेज नहीं है!
क्या जदयू 17 सालों तक एनडीए का हिस्सा नहीं रही? ऐसे में दोनों ओर से भाजपा को दोषी ठहराना क्या न्यायोचित है? जब भाजपा अपने विचारों को लेकर चले तो उसे आप कटरपंथी, हिंदूवादी कहेंगे और जब बदले, संशोधन करे तो उसे आप विचारधारा का विचलन कहने लगें। क्या केसी त्यागी जी जिन सवालों को कश्मीर के सन्दर्भ में उठा रहे हैं और भाजपा को विचारधारा से पिंड छुड़ाने का नाम दे रहे हैं उन वैचारिक सवालों से खुद सहमत हैं क्या? क्या त्यागीजी भाजपा की वैचारिक भूमि से सद्भाव रखते हैं जो फिसलन-विचलन को लेकर गूढ़ सवाल उठा रहे हैं।
विचारधारा जड़ नहीं होनी चाहिए। समय, समाज, सन्दर्भ के अनुसार विचारधाराओं को प्रगतिशील भी होना होगा। लालूजी के जंगल राज में राजनीतक आग लगाकर भाजपा के साथ मिलकर 'नया बिहार, नीतीश कुमार' रचनेवाले सुशासन बाबू आज उन्हीं लालूजी के साथ हैं। क्या यह भी विचारधारा से भटकाव है क्या? आने वाले चुनावों में भाजपा सत्ता में होते हुए भी बहुत बड़े चुनातियों से घिरी रहेगी…।



Comments
Post a Comment