गिलोय अमृत रस है मान लो / Let's say Giloy is nectar juice

गिलोय ही एक  ऐसी बेल है, जिसे आप सौ मर्ज की एक दवा कह सकते हैं। इसलिए इसे संस्कृत में अमृता ना म दिया गया है ।

*इसका वानस्पिक नाम( Botanical name) टीनोस्पोरा कॉर्डीफोलिया (tinospora cordifolia है।* इसके पत्ते पान के पत्ते जैसे दिखाई देते हैं और जिस पौधे पर यह चढ़ जाती है, उसे मरने नहीं देती। इसके बहुत सारे लाभ आयुर्वेद में बताए गए हैं, जो न केवल आपको सेहतमंद रखते हैं, बल्कि आपकी सुंदरता को भी निखारते हैं। आइए जानते हैं गिलोय के फायदे…

*गिलोय बढ़ाती है रोग प्रतिरोधक क्षमता*

गिलोय एक ऐसी बेल है, जो व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा कर उसे बीमारियों से दूर रखती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करते हैं। यह खून को साफ करती है, बैक्टीरिया से लड़ती है। लिवर और किडनी की अच्छी देखभाल भी गिलोय के बहुत सारे कामों में से एक है। ये दोनों ही अंग खून को साफ करने का काम करते हैं।

*ठीक करती है बुखार*

अगर किसी को बार-बार बुखार आता है तो उसे गिलोय का सेवन करना चाहिए। गिलोय हर तरह के बुखार से लडऩे में मदद करती है। इसलिए डेंगू के मरीजों को भी गिलोय के सेवन की सलाह दी जाती है। डेंगू के अलावा मलेरिया, स्वाइन फ्लू में आने वाले बुखार से भी गिलोय छुटकारा दिलाती है।

*गिलोय के फायदे – डायबिटीज के रोगियों के लिए*

गिलोय एक हाइपोग्लाइसेमिक एजेंट है यानी यह खून में शर्करा की मात्रा को कम करती है। इसलिए इसके सेवन से खून में शर्करा की मात्रा कम हो जाती है, जिसका फायदा टाइप टू डायबिटीज के मरीजों को होता है।

*पाचन शक्ति बढ़ाती है*

यह बेल पाचन तंत्र के सारे कामों को भली-भांति संचालित करती है और भोजन के पचने की प्रक्रिया में मदद कती है। इससे व्यक्ति कब्ज और पेट की दूसरी गड़बडिय़ों से बचा रहता है।



*कम करती है स्ट्रेस*

गलाकाट प्रतिस्पर्धा के इस दौर में तनाव या स्ट्रेस एक बड़ी समस्या बन चुका है। गिलोय एडप्टोजन की तरह काम करती है और मानसिक तनाव और चिंता (एंजायटी) के स्तर को कम करती है। इसकी मदद से न केवल याददाश्त बेहतर होती है बल्कि मस्तिष्क की कार्यप्रणाली भी दुरूस्त रहती है और एकाग्रता बढ़ती है।

*बढ़ाती है आंखों की रोशनी*

गिलोय को पलकों के ऊपर लगाने पर आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके लिए आपको गिलोय पाउडर को पानी में गर्म करना होगा। जब पानी अच्छी तरह से ठंडा हो जाए तो इसे पलकों के ऊपर लगाएं।

*अस्थमा में भी फायदेमंद*

मौसम के परिवर्तन पर खासकर सर्दियों में अस्थमा को मरीजों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में अस्थमा के मरीजों को नियमित रूप से गिलोय की मोटी डंडी चबानी चाहिए या उसका जूस पीना चाहिए। इससे उन्हें काफी आराम मिलेगा।

*गठिया में मिलेगा आराम*

गठिया यानी आर्थराइटिस में न केवल जोड़ों में दर्द होता है, बल्कि चलने-फिरने में भी परेशानी होती है। गिलोय में एंटी आर्थराइटिक गुण होते हैं, जिसकी वजह से यह जोड़ों के दर्द सहित इसके कई लक्षणों में फायदा पहुंचाती है।

*अगर हो गया हो एनीमिया, तो करिए गिलोय का सेवन*

भारतीय महिलाएं अक्सर एनीमिया यानी खून की कमी से पीडि़त रहती हैं। इससे उन्हें हर वक्त थकान और कमजोरी महसूस होती है। गिलोय के सेवन से शरीर में लाल रक्त कणिकाओं की संख्या बढ़ जाती है और एनीमिया से छुटकारा मिलता है।

*बाहर निकलेगा कान का मैल*

कान का जिद्दी मैल बाहर नहीं आ रहा है तो थोड़ी सी गिलोय को पानी में पीस कर उबाल लें। ठंडा करके छान के कुछ बूंदें कान में डालें। एक-दो दिन में सारा मैल अपने आप बाहर जाएगा।

*कम होगी पेट की चर्बी*

गिलोय शरीर के उपापचय (मेटाबॉलिजम) को ठीक करती है, सूजन कम करती है और पाचन शक्ति बढ़ाती है। ऐसा होने से पेट के आस-पास चर्बी जमा नहीं हो पाती और आपका वजन कम होता है।

*यौनेच्छा बढ़ाती है गिलोय*

आप बगैर किसी दवा के यौनेच्छा बढ़ाना चाहते हैं तो गिलोय का सेवन कर सकते हैं। गिलोय में यौनेच्छा बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं, जिससे यौन संबंध बेहतर होते हैं।

*खूबसूरती बढ़ाती है गिलोय*

गिलोय न केवल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, बल्कि यह त्वचा और बालों पर भी चमत्कारी रूप से असर करती है….

*जवां रखती है गिलोय*

गिलोय में एंटी एजिंग गुण होते हैं, जिसकी मदद से चेहरे से काले धब्बे, मुंहासे, बारीक लकीरें और झुर्रियां दूर की जा सकती हैं। इसके सेवन से आप ऐसी निखरी और दमकती त्वचा पा सकते हैं, जिसकी कामना हर किसी को होती है। अगर आप इसे त्वचा पर लगाते हैं तो घाव बहुत जल्दी भरते हैं। त्वचा पर लगाने के लिए गिलोय की पत्तियों को पीस कर पेस्ट बनाएं। अब एक बरतन में थोड़ा सा नीम या अरंडी का तेल उबालें। गर्म तेल में पत्तियों का पेस्ट मिलाएं। ठंडा करके घाव पर लगाएं। इस पेस्ट को लगाने से त्वचा में कसावट भी आती है।

*बालों की समस्या भी होगी दूर*

अगर आप बालों में ड्रेंडफ, बाल झडऩे या सिर की त्वचा की अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं तो गिलोय के सेवन से आपकी ये समस्याएं भी दूर हो जाएंगी।

*गिलोय का प्रयोग ऐसे करें:*

अब आपने गिलोय के फायदे जान लिए हैं, तो यह भी जानिए कि गिलोय को इस्तेमाल कैसे करना है…

गिलोय जूस

गिलोय की डंडियों को छील लें और इसमें पानी मिलाकर मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें। छान कर सुबह-सुबह खाली पेट पीएं। अलग-अलग ब्रांड का गिलोय जूस भी बाजार में उपलब्ध है।

काढ़ा

चार इंच लंबी गिलोय की डंडी को छोटा-छोटा काट लें। इन्हें कूट कर एक कप पानी में उबाल लें। पानी आधा होने पर इसे छान कर पीएं। अधिक फायदे के लिए आप इसमें लौंग, अदरक, तुलसी भी डाल सकते हैं।

पाउडर

यूं तो गिलोय पाउडर बाजार में उपलब्ध है। आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए गिलोय की डंडियों को धूप में अच्छी तरह से सुखा लें। सूख जाने पर मिक्सी में पीस कर पाउडर बनाकर रख लें।

गिलोय वटी

बाजार में गिलोय की गोलियां यानी टेबलेट्स भी आती हैं। अगर आपके घर पर या आस-पास ताजा गिलोय उपलब्ध नहीं है तो आप इनका सेवन करें।

साथ में अलग-अलग बीमारियों में आएगी काम

अरंडी यानी कैस्टर के तेल के साथ गिलोय मिलाकर लगाने से गाउट(जोड़ों का गठिया) की समस्या में आराम मिलता है।इसे अदरक के साथ मिला कर लेने से रूमेटाइड आर्थराइटिस की समस्या से लड़ा जा सकता है।चीनी के साथ इसे लेने से त्वचा और लिवर संबंधी बीमारियां दूर होती हैं।आर्थराइटिस से आराम के लिए इसे घी के साथ इस्तेमाल करें।कब्ज होने पर गिलोय में गुड़ मिलाकर खाएं।

*_एक निवेदन :---अभी वर्षाऋतु का काल है अपने घर में बड़े गमले या आंगन में जंहा भी उचित स्थान हो गिलोय की बेल अवश्य लगायें यह बहु उपयोगी वनस्पति ही नही बल्कि आयुर्वेद का अमृत और ईश्वरीय वरदान है ।
Giloy is one such vine that you can call a hundred merge medicine.  Hence it is given as Amrita Na in Sanskrit.

 * Its botanical name is tinospora cordifolia. * Its leaves look like betel leaves and the plant on which it climbs, does not let it die. Many of its benefits are stated in Ayurveda, which  Not only keeps you healthy, but also enhances your beauty. Let's know the benefits of Giloy…

 * Increases Giloy's immunity *

 Giloy is a vine that increases the immunity of a person and keeps him away from diseases.  It contains a lot of antioxidants, which act to flush out toxins from the body.  It cleanses the blood, fights bacteria.  Good liver and kidney care is also one of Giloy's many tasks.  Both these organs work to clean the blood.

 * Cures fever *

 If someone suffers from recurrent fever, he should take Giloy.  Giloy helps fight every type of fever.  Therefore, patients with dengue are also advised to take Giloy.  Besides dengue, malaria also relieves Giloy from the swine flu fever.

 * Benefits of Giloy - for patients with diabetes *

 Giloy is a hypoglycemic agent, ie it reduces blood sugar levels.  Therefore, its intake reduces blood sugar levels, which benefits type 2 diabetes patients.

 * Increases digestive power *

 This vine conducts all the functions of the digestive system well and helps in the process of digestion of food.  This prevents the person from constipation and other stomach upsets.

 4

 * Lowers stress *

 Stress or stress has become a major problem in this period of fierce competition.  Giloy acts as an adaptogen and reduces the level of mental stress and anxiety (anxiety).  With its help, not only improves memory but also the functioning of the brain remains healthy and concentration increases.

 * Increases eyesight *

 Eye shadow increases when applying Giloy over the eyelids.  For this you have to heat Giloy Powder in water.  When the water cools down, apply it on the eyelids.

 * Also beneficial in asthma *

 Asthma suffers a lot of trouble on the change of weather, especially in winter.  In such cases, asthma patients should regularly chew Giloy's thick stem or drink its juice.  This will give them a lot of rest.

 * Relaxation in arthritis *

 In arthritis, arthritis not only causes joint pain, but also has trouble in walking.  Giloy has anti-arthritic properties, due to which it benefits in many symptoms including joint pain.

 * If you have anemia, then take Giloy *

 Indian women often suffer from anemia i.e. anemia.  This makes them feel tired and weak all the time.  Consumption of Giloy increases the number of red blood cells in the body and relieves anemia.

 * Earwax will come out *

 If the stubborn eardrum does not come out, then grind a little Giloy in water and boil it.  After cooling, put few drops of filter in the ear.  In a day or two, all the dirt will go out on its own.

 * Will reduce belly fat *

 Giloy cures the metabolism of the body, reduces inflammation and increases digestive power.  Due to this, fat does not accumulate around the stomach and you lose weight.

 * Increases sexual desire Giloy *

 If you want to increase sexual desire without any medicine, you can take Giloy.  Giloy has sexual enhancement properties, which improves sexual relations.

 * Beauty enhances Giloy *

 Giloy is not only very beneficial for health, but it also miraculously affects the skin and hair….

 * Young hold Giloy *

 Giloy has anti-aging properties, which can help remove dark spots, pimples, fine lines and wrinkles from the face.  With this, you can get such glowing and glowing skin, which is desired by everyone.  If you apply it on the skin, the wounds heal very quickly.  To apply on the skin, make a paste by grinding the leaves of Giloy.  Now boil a little neem or castor oil in a vessel.  Mix leaves paste in hot oil.  Apply on the wound after cooling.  Applying this paste also tightens the skin.

 * Hair problem will also go away *

 If you are struggling with hair fall, hair fall or other scalp skin problems, then Giloy intake will also help you to overcome these problems.

 * Use Giloy as follows: *

 Now you know the benefits of Giloy, so also know how to use Giloy…

 Giloy Juice

 Peel the Giloy sticks and grind them well in a grinder with water.  Sieve and drink on an empty stomach in the morning.  Giloy juice of different brands is also available in the market.

 Brew

 Cut Giloy's stem four inches long into small pieces.  Grind them and boil them in a cup of water.  When the water is half, filter it and drink it.  You can also add cloves, ginger, basil for more benefits.

 Powder

 So Giloy Powder is available in the market.  You can also make it at home.  For this, dry the stems of Giloy well in the sun.  After drying, grind it in a grinder and make powder.

 Giloy Vati

 Giloy tablets i.e. tablets also come in the market.  If fresh Giloy is not available at or near your home, then you should consume them.

 Together different diseases will work

 Application of castor oil along with castor oil helps in relieving the problem of gout (arthritis of the joints). Mixing it with ginger can fight the problem of rheumatoid arthritis.  Liver diseases are cured. Use it with ghee to get relief from arthritis. Eat mixed with jaggery in Giloy when you have constipation.

 * _A request: --- Now is the period of rainstorm, it should be appropriate to place a large pot in your house or in the courtyard wherever there is a place of Giloy, it is not only a very useful plant but also the nectar and divine boon of Ayurveda. 

Comments

Popular posts from this blog

#सच की पीड़ा #PAIN OF TRUTH

संगठन