Posts

Showing posts from 2015

संगठन

             संगठन क्या  होता है ? एक विचा र इस बात पर की संगठन कैसे काम करता है ? समाज और उसकी अवधारणाएं और लोगो के विचार इन सभी बातो पर समाज सघलता है निर्भर करता है और संगठन उस समाज को बांधने का काम करता है पर संगठन में बांधता वाही है जिन लोगो की विचारधारा मेल कहती हो चाहे उस विचार धारा के रास्ते अलग अलग हो पर लक्ष्य एक होता है जैसे देश में काम  सबसे बड़े संघठन आर एस एस दुनिया का सबसे बड़ा संघठन है जो एक विचारधारा के लोगो को बंधे हुवे है  संगठन इतने वर्षो से कैसे सही तरीके से चल रहा है तो इसका कारन है उस संगठन में दिए गये विचार संस्कार ही उससे मूलरूप से काम करने में सहायता प्रदान करता है। दूसरी सबसे बड़े बात उस संगठन में होने वाली सक्रियता जो लोगो को जाग्रत रखती है उन बाटू के प्रती जो गलत है राष्ट्र विरोधी है। संगठन अपने कम्मो को सक्रिय तरीके से करता है लोगो को उन बातो से अवगत कराता है जो समाज विरोधी होते है संगठन की नीतियों के खिलाफ होते है। ……………… आशु सेंगर 

अब दोबारा को कारगिल नहीं होने देंगे

Image
 अब दोबारा वो कारगिल नहीं होने देंगे - थल सेना प्रमुख  द्रास के करगिल वॉर मेमोरियल में मुख्य समारोह दो दिन चलेगा जिसमें बड़ी तादाद में जंग में हिस्सा लेने वाले सैनिकों के साथ  ही साथ  शहीद जवानों की पत्नियां और सेना के अधिकारी भी हिस्सा ले रहे हैं।  इसके बाद 26 जुलाई को रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के साथ दिल्ली में सेना के तीनों शाखाओं के प्रमुख इंडिया गेट के अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।इस कारगिल जंग में भारत ने अपने ५५० सैनिको को खोया था यह जंग ८ मई १९९९ को हई थी और १४ जुलाई को इसका अंत हुवा था इसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने २६ जुलाई को एलान किया था। ........................ ashu sengar                                                     rana.singh019@gmail.com

अफजल गुरु और उसकी फांसी

फांसी की सजा तये समय  से १५ दिन पहले खबर लीक कैसे हो गयी जबकि अफजल गुरु और कसाब की सजा पर ऐसा नहीं हुवा था ।अबु आजमी जैसे सपा नेता जो जाँच एजेंसी  और सरकार पर सवाल उठाया और कहा याकूब ने फांसी लायक बड़ा काम नहीं किया। अबु आजमी और ओवैशी  आतंकवादी के फसे का विरोध कर रहे तो अपने देश भक्त होने का सर्टिफिकेट पेश करे नहीं तो उनको भी ऐसे  आतंकवादी की वकालत करने विरोध में देश द्रोह का मुकदमा लगाया जाये साथ ही साथ देश की एकजुटता और अखंडता को तोड़ने   प्रयाश में ोवसी जैसे कटु आलोचक को  संसद की सदस्यता भांग कर देनी चाहिए। एन सी पी ने भी सवाल उठाये फांशी पर क्यों एन सी पी तो वहा की ही पार्टी है क्यों बात नहीं करते उन  परिवारू की जो मरे गए जिनके बचे मारे गए वहां । क्या याकूब मेनन ने बम्ब ब्लास्ट करते वक़्त यह देख के किया था की वह कोई मुस्लिम नहीं होगा। या वो जो मुस्लिमो का ठेकेदार बन रहे है वो गारंटी लेते है की उन बम्ब ब्लास्ट में कोई मुस्लिम नहीं मारा गया था यहाँ ओवैशी जैसे लोग जो कभी मुस्लिमो को पनपना और अछा नहीं होत...

गजेन्द्र चौहान का दुख

                                               गजेन्द्र चौहान  का दुःख आज FTII का चैयरमेन घोषित होने पर बड़ा विवाद सामने आया है जिसमे एक पक्ष उनके विरोध में भी सामने आया है कही इस विरोध के पीछे खुद के चैयरमेन न बन पाने की टीस तो नहीं उन विरोधियो की जो खुद बड़े कलाकार  कही न कही पीछे रह गए है अनुपम खेर जैसे कलाकार ने भी विरोध दर्ज कराया है जबकि वो खुद का कलाकार अकादमी चलाते है।                                                              पर विचारणीय यह भी है की जिस गजेन्द्र चौहान का वो विरोध करते है वो कही न कही एक कलाकार के रूप में अपनी एक पहचान रखता है पर उस इंसान का कद छोटा कैसे हो सकता है जिस इंसान ने एक साल में ६ पिक्चर कर सकता है छोटे हो या बड़े कला कार के रूप में जिसने अपने जीवन के २० वषो से अ...

आरक्षण और तलवार

करता हु अनुरोध आज मै ,भारत की सरकार  से                                         प्रतिभाओ को मत काटो आरक्षण की तलवार से  वार्ना रेल पटरियों पर जो फैला आज तमासा है                                          गुर्जर आंदोलन से फ़ैली चारों ओर  निराशा है  अगला कदम जाट बैठेंगे महाविकट हड़ताल पर                                           महाराष्ट में प्रबल मराठा चढ़ जायेंगे भाल पे  राजपूत भी मचल उठेंगे भुजबल के हथियार से                                         प्रतभावो को मत काटो आरक्षण की तलवार से  ब्राह्मण भी एक दिन वार्ना परशुराम ब...

विचारधारा से भटकाव के सी त्यागी और मुलायम

Image

अफीम होती जमीन / poppy ground

Image
      अफीम होती जमीन       तेजी से बढ़ती जमीनो की कीमत  जैसे आसमान को छू लेना चाहती हों। जैसे   जिंदगी  बढ़ता नज़र  आ रहा है ,सड़क किनारे अपने रिक्से पर बैठा  रिक्शा चालक अपने  पास खड़ी बड़ी बड़ी बहुमंजिला इमारतों को निहारता ही रहता है  पर उसकी ऊंचाई तक नहीं देखता क्योकी उस ईमारत की ऊंचाई उसकी सपने देखने और सोचने की क्षमता से कही  ऊँची है इसलिए वो उनकी ऊंचाई को देखकर अपना समय नहीं गवाना चाहता ,क्युकी उसकी बेटी है वो कहता है  एक तो गरीबी ऊपर से बेटी  जी हाँ साहब ,मैंने झुंझला कर पूंछा क्या बोल रहे हो। ,फिर उसके सुर हल्के हुवे पर चिंता उसकी जुबान से मन ही मन झलक रही थी ,क्युकी रोज की जीविका से अलग सामाजिक प्रथाओ और चलन के कारन उसको भी अपनी बेटियो की शादी करना जैसे कोई सजा लगती है।  हो   भी क्यों न। बेटी बाप के लिए शायद कही न कही पहेली ही होती है जिसे हल ही करना पड़ता है… ……  उसके लिए जमीं रहने हेतु लेना सपना ही  है क्युकी जमीन डेल्ही और इसके आस पास जमीं अफीम हो चली है यहाँ उस रिक्से वाले जैसे लोग...

जाए तो जाए कहा पॉलिटीकल विश्लेषण

Image
जाएं तो जाएं कहां... Last Updated on Saturday, 21 February 2015 18:35 Written by आशु सेंगर  Saturday, 21 February 2015 16:27 समाचार User Rating:  / 4   Poor Best  भाजपा की वैचारिक  भूमि और राजनीतिक रणनीतियों को लेकर अन्दर ही नहीं, बाहर भी मंथन हो रहे हैं। भाजपा के अन्दर भी पीढ़ियों को लेकर वैचारिक टकराव हर समय में होते रहे हैं। जनसंघ से जनता पार्टी और फिर भाजपा बनने के सफर में बहुत कुछ आगे निकल चुका है। ताजा विवाद पी़डीपी और भाजपा के 'नापाक' सत्ता गठबंधन को लेकर है। अभी हाल ही में वरिष्ठ जदयू नेता के सी त्यागी ने एक लेख में 'भाजपा वैचारिक समर्पण की ओर' पर मंथन किया है। इससे क्या निष्कर्ष निकाला जाये कि यदि भाजपा अपनी वैचारिक पृष्ठभूमि में बदलाव लाना चाहती है तो भी विपक्षी इसे मुद्दा बनाते हैं और यदि भाजपा अपनी पुरानी पृष्ठिभूमि पर अडिग रहती है तो भी 'वैचारिक विरोध' होता है। भाजपा के लिए कोई भी फैसला लेना इतना घातक सिद्ध होता है यदि कोई राजनैतिक पार्टी समय-सन्दर्भ  और परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक बस या स्वभावतः बदलना चाहती है...

'पीके' के पीछे क्या है ?

आशू सेंगर विश्वशांति में धर्म की विशेष भूमिका रही है। धर्म के नाम पर पूरी दुनिया में समय-समय पर 'कभी-कभार' अशांति भी हुई है ! लेकिन सवाल यह है कि क्या धर्म 'अशांति' का वास्तविक कारण रहा है? प्रथम विश्व युद्ध और दूसरा विश्व युद्ध जिसमें व्यापक धन और जन की हानि हुई थी, क्या धर्म के कारण मानवता का संहार हुआ था? पेशावर में जो बच्चे आतंकी हिंसा के शिकार हुए तालिबानी आतंकवादियों ने भी तो धर्म का ही लबादा ओढ़ रखा है ! इस्लामिक स्टेट के 'बगदादियों' का दानवी उधम भी तो धर्म के नाम पर ही है न? पर क्या धर्म के नाम पर जो कुकृत्य, हैवानियत को अंजाम दिया जाता है क्या वह धर्म है? पाखण्ड धर्म नहीं होता, चाहे किसी का भी हो। धर्म को लेकर लगातार चर्चा में आ रही बातें कभी धर्मांतरण तो कभी धर्म के नाम पर विवाद-दर-विवाद। पर, धर्म कोई ऐसी चीज नहीं, जिस पर एक लाइन में आप टिप्पणी कर फैसला दे दें। आमिर खान अभिनीत फिल्म पीके के सन्दर्भ में कहना है कि आप तीन घंटे की फिल्म में मनोरंजन और सन्देश देने के बहाने किसी धर्म को आहत करने का अधिकार नहीं रखते जनाब ! अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत...

सन्देश की सार्थकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "मन की बात" में देश में नशीले तथा मादक पदार्थों को सेवन को लेकर देश के अपार जनसमूह तथा नौजवानों को लेकर देश के प्रति चिंता जाहिर की।  देश में मादक पदार्थों का सेवन हमारे युवा पीढ़ी को तो खा ही रही है, साथ ही देश को भी आंतरिक रूप से कमजोर बना रही है। इसके कारण अपराध और आतंक को कहीं न कहीं से लाभ पहुंचता है। जिन युवाओं के कन्धों को मजबूती देने की जरूरत है। वे ही एक ऐसे रास्ते पर हैं जहाँ निराशा और बर्बादी के अलावा कुछ नहीं मिलता।   हमें हमारे बीच में इन सब क्रियाओं के प्रति जागरूक होने तथा करने की जरूरत है . इस प्रकार की क्रियाओं या मादक नशीली पदार्थो के सेवन को लेकर देश के प्रधानमंत्री का चिंतित होना स्वाभाविक है। पर , नशाखोरी जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए , परिवार -समाज और देश को तबाह होने से बचाने के लिए सबको मिल कर काम करना होगा। नशाखोरी  की लत से व्यक्ति के जीवन पर जो प्रभाव पड़ता ,है  वह तो है ही ; पर साथ समाज और देश भी अनेक समस्याओं को भोगता है। सन्देश की सार्थकता तभी है जब शासन -प्रशासन सहित समाज-संस्कृति के हर...

जनसत्ता में प्रकाशनार्थ

आपके प्रतिष्ठित पत्र में (18 दिसंबर, 2014, पृष्ठ 4) में समाजवादी सुरेंद्रमोहन की स्मृति में आयोजित संगोष्टी की रिपोर्ट पढ़ा , जिसमें वरिष्ठ नेताओं, बुद्धिजीवियों ने आज के सन्दर्भ में जरूरी और अतिवादी विचारों को रखा है। यह आश्चर्य कि बात है कि जैसा की वरिष्ठ  नेता और सांसद शरद यादव का कहना है कि देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालत है। देश में आपातकाल और जे .पी .आंदोलन से निकले शरद यादव की यह बात अतिवाद नहीं तो क्या है ? या फिर 'नमो सरकार' के विरोध में हमारे नेतागण और बुद्धिजीवी एकतरफा बयान  दे रहे हैं। क्या नरेंद्र मोदी बिना जनता के समर्थन के अपने आप ही जबरदस्ती प्रधानमंत्री बन गए हैं ? डी .पी .त्रिपाठी ने तो और भी अतिरंजित विचार प्रकट किया है। अगर अलपसंख्यकों ने मोदी सरकार को समर्थन नहीं दिया है तो क्या राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को दिया है। हमारे धर्मनिरपेक्ष बुद्धिजीवियों और पार्टियों तथा नेताओं के एकतरफा अतिरंजित बयानों के कारण ही मोदी सरकार को आगे बढ़ने में मदद मिली है। सिर्फ विरोध के नाम पर विरोध नहीं किया जाना चाहिए। सुविधाजीवी धर्मनिरपेक्ष और प्रगतिशील नहीं बना जाता। 1977 ...