आरक्षण और तलवार
करता हु अनुरोध आज मै ,भारत की सरकार से
प्रतिभाओ को मत काटो आरक्षण की तलवार से
वार्ना रेल पटरियों पर जो फैला आज तमासा है
गुर्जर आंदोलन से फ़ैली चारों ओर निराशा है
अगला कदम जाट बैठेंगे महाविकट हड़ताल पर
महाराष्ट में प्रबल मराठा चढ़ जायेंगे भाल पे
राजपूत भी मचल उठेंगे भुजबल के हथियार से
प्रतभावो को मत काटो आरक्षण की तलवार से
ब्राह्मण भी एक दिन वार्ना परशुराम बन जायेगा
अपने ही घर के दीपक से अपना घर जल जायेगा
भड़क उठा गृहयुद्ध अगर भूकम्प भयानक आएगा
आरक्षण वादी नेताओ का सर्वस्य मिटाएगा
अभी संभल जाओ मित्रो इस स्वार्थ भरे वयवहार से
प्रतिभाओ को मत काटो आरक्षण की तलवारो से
जातिवाद की नहुई समस्या मात्र गरीबी वाद है
जो स्वर्ण है पर गरीब है उसका क्या अपराध है
कुचले दबे लोग जिनके घर में न चुहला जलता है
भूखा बच्चा जिस कुटिया में लोर खाकर सोता है
समय आ गया उनका उतथान कीजिए प्यार से
प्रतिभाओ को मत काटो आरक्षण की तलवार से
जाती गरीबी नहीं कोई भी मित्रवर होता है
वह अधकारी है जिसके घर भूकी मुनिया सोती है
भूखे माता पिता दवाई बिना तड़पते रहते है
जातिवाद के कारन कितने लोग वेदना सहते है
उन्हें न वंचित करो मित्र संरक्षण के अधिकार से
प्रतिभाओ को मत काटो आरक्षण की तलवार से
....... ........................................... आशु सेंगर (GHAZIABAD)
(rana.singh019@gmail.com)
Aacha likha hai🔥🤞🏻🙏
ReplyDelete