जनसत्ता में प्रकाशनार्थ

आपके प्रतिष्ठित पत्र में (18 दिसंबर, 2014, पृष्ठ 4) में समाजवादी सुरेंद्रमोहन की स्मृति में आयोजित संगोष्टी की रिपोर्ट पढ़ा , जिसमें वरिष्ठ नेताओं, बुद्धिजीवियों ने आज के सन्दर्भ में जरूरी और अतिवादी विचारों को रखा है। यह आश्चर्य कि बात है कि जैसा की वरिष्ठ  नेता और सांसद शरद यादव का कहना है कि देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालत है।

देश में आपातकाल और जे .पी .आंदोलन से निकले शरद यादव की यह बात अतिवाद नहीं तो क्या है ? या फिर 'नमो सरकार' के विरोध में हमारे नेतागण और बुद्धिजीवी एकतरफा बयान  दे रहे हैं। क्या नरेंद्र मोदी बिना जनता के समर्थन के अपने आप ही जबरदस्ती प्रधानमंत्री बन गए हैं ?

डी .पी .त्रिपाठी ने तो और भी अतिरंजित विचार प्रकट किया है। अगर अलपसंख्यकों ने मोदी सरकार को समर्थन नहीं दिया है तो क्या राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को दिया है।

हमारे धर्मनिरपेक्ष बुद्धिजीवियों और पार्टियों तथा नेताओं के एकतरफा अतिरंजित बयानों के कारण ही मोदी सरकार को आगे बढ़ने में मदद मिली है। सिर्फ विरोध के नाम पर विरोध नहीं किया जाना चाहिए। सुविधाजीवी धर्मनिरपेक्ष और प्रगतिशील नहीं बना जाता। 1977 ,1989 , 1996 , 1998 , 1999 , 2004 , 2009 में शरद यादव कहाँ खड़े थे ? 1989-91 की भाजपा राम मंदिर को लेकर मुखर थी।  पर , जनता दल से उसका गठबंधन हुआ 1989 के चुनाव में। बिहार में जद (एकी ) भाजपा के साथ साझीदार बनकर लालूजी के जंगल राज को उखाड़ फेंक रही थी।  ये लोग तब क्या राजनीतिक रूप से परिपक्व नहीं थे ? .जनाब ! ये पब्लिक है सब जानती है .........


आशु सेंगर, साहिबाबाद , उत्तर प्रदेश

Comments

Popular posts from this blog

#सच की पीड़ा #PAIN OF TRUTH

संगठन

गिलोय अमृत रस है मान लो / Let's say Giloy is nectar juice